उत्तरकाशी जो गए , काशी - करवट लीन्ह
गए उत्तराखण्ड को, विलगित परिजन कीन्ह
पाने को शिव - कृपा बस , तीरथ-यात्रा कीन्ह
शिव का ताण्डव जो हुआ ,लील काल ने लीन्ह
मानव के खिलवाड़ ने , छेड़ प्रकृति को दीन्ह
प्रत्युत्तर में प्रकृति ने , खण्ड-खण्ड कर दीन्ह
हुई भयंकर त्रासदी , कोप प्रकृति ने कीन्ह
जान हथेली पर लिए , सेना सेवा कीन्ह
विकट परिस्थिति,फंसे जन, भूखे, प्यासे, दीन
फिर भी इस सरकार ने ,सुधि ना उनकी लीन्ह
- डॉ आर के गुप्त, आई पी एक्स, delhi 92
मोबाईल न. - +919910115195
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें